उत्तरकाशी, अगस्त 3 -- पुरोला के ग्राम नेत्रि में इन दिनों जंगली सूअरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि काश्तकारों की मेहनत से उगाई गई धान, मंडुवा, चौलाई जैसी खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। रात के अंधेरे में सूअरों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को रौंद देते हैं, जिससे किसान खासे परेशान हैं। ग्रामीण प्रेम सिंह, केंद्र सिंह, बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी पुरोला को ज्ञापन सौंपकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट के साथ ही भूखमरी की समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। ज्ञापन में कहा गया है कि जंगली सूअरों के झुंड फसलों को इतनी बुरी तरह नुकसान पहुंचा रहे हैं कि खेतों में बची-खुची फसल भी सुरक्षित नहीं है। किसानों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.