उत्तरकाशी, फरवरी 10 -- पुरोला में लगने वाले वसंतोत्सव (बाजार की जातर) को लेकर पालिका प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। नगर पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेले को भव्य रूप दिया गया है। मेले का शुभारंभ ओडारु जखंडी देव डोलियों के सानिध्य में 12 फरवरी को किया जाएगा। सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम पुरोला गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें मेले को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को सहयोग मुहैया कराने की बात कही। वहीं बैठक में पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए सभी व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों का सहयोग जरूरी है। मेले में स्थानीय व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.