देहरादून, जनवरी 28 -- पुरोला। विकास खंड पुरोला की नवनिर्वाचित प्रमुख एवं, पूर्व विधायक मालचंद की पुत्रवधू निशिता शाह की मुश्किलें थमनें का नाम नहीं ले रही हैं। न्यायालय के आदेश पर प्रमुख निशिता शाह के खिलाफ थाना पुरोला में मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की 212, 216, 229(2) एवं 318(4) धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस विवेचना में स्पष्ट होना है कि आरोपों में तथ्यात्मकता कितनी सत्यता है। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति व जनजाति प्रमाण पत्र के एक मामले में ब्लाक प्रमुख बननें के बाद से निशिता शाह शुरू से ही विवादों के घेरे में है तथा मामले को लेकर प्रमुख बनने के कुछ दिन बाद ही वितिय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद मुश्किलें ओर भी बढ़ती नजर आ रही हैं। क्या कहती हैं प्रमुख निशिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.