मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।पुरैनी। किसान प्रकोष्ठ के राजद जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह कनेडी के द्वारा सर्वसम्मति से पुरैनी निवासी उपेंद्र कुमार यादव को पुरैनी प्रखंड के राजद किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ पंचायत के किसान प्रकोष्ठ का पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। और सभी को प्रमाण पत्र सौपा । अध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उपेंद्र कुमार यादव हमेशा से दल हित में सक्रिय भागीदारी देते आए हैं और इनको अध्यक्ष बनाए जाने से किसान प्रकोष्ठ राजद को और अधिक मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष शिवधन शर्मा, रामजी यादव, बूटन मंडल, आनंदी मंडल, शंकर ठाकुर, संजय कुमार यादव, सीताराम यादव चंदन कुमार मिस्त्री बबलू कुमार पंडित निकेश कुमार न...