बागपत, जून 12 -- महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला बुधवार को बागपत में महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों को सुनने के लिए पहुंची। इससे पूर्व उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जताई। कहा कि सोनम जैसी दो महिलाओं की गलत हरकतों के कारण सभी महिलाओं की छवि धूमिल की जा रही है। यह गलत है। पुरूष सबसे अधिक महिलाओं का उत्पीडन करते हैं। उधर, वाजिदपुर गांव के लेफ्टिनेंट कर्नल के माता-पिता ने राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला से मुलाकात न्याय की गुहार लगाई। परिवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत के बावजूद बड़ौत कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपने साथियों के साथ जमीन पर बने अवैध कब्जे का गेट तोड़ दिया। भराला ने पुलिस अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.