बेगुसराय, मई 14 -- बेगूसराय/तेघड़ा, हिटी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल में यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में ग्रुप बी पुरुष वर्ग में झारखंड और ओडिशा के बीच फाइनल महा मुकाबला खेला गया। एक पेनल्टी गोल से झारखंड पुरुष वर्ग की टीम नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। फ़ाइनल मैच में शुरू से ही दोनों टीम गोल के लिए एक दूसरे से जूझती रही। झारखंड ने पहले हाफ में एक गोल किया और दूसरे हाफ में भी एक गोल किया। वहीं ओडिशा की पुरुष टीम पहले हॉफ में कोई गोल नहीं कर पाई। ओडिशा की टीम ने दूसरे हाफ में 2 शानदार गोल कर मैच को टाई कर दिया। फिर मैच का परिणाम पेनल्टी गोल से आया। झारखंड ने 5 और ओडिशा ने 4 पेनल्टी गोल किया। इस प्रकार एक पेनल्टी गोल से झारखंड पुरुष वर्ग की टीम नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। फाइनल मैच काफ़ी अनुशासित और शानदार रह...