संभल, मार्च 11 -- जिला न्यायालय स्थित बार सभागार में अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस मनाया गया। महिला अधिकारियों ने महिला दिवस को लेकर महत्वूपर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर सारिका अग्रवाल रही। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे समाज की एकरूपता और एकता दर्शाता है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंजू गुप्ता प्रधानाचार्य श्री अक्रुरजी इंटर कालेज ने कहा कि भारत में महिला और पुरुष की कोई अलग विचारधारा नही है। हमारी संकृति में अपने देश को भारत माता कहा जाता है और पुरुष प्रत्येक स्तर पर महिलाओं का साथ देते रहे हैं और दे रहे हैं। तभी हमारा देश समृद्धशाली हो रहा है। विधि प्रवक्ता आशी बंसल व मुस्कान रुहेला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। महिला अधिवक्ताओं को विधि की पुस्तकें वितरित करके सम्मानित किया ग...