प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र और शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नैनी के संयुक्त तत्वावधान में पीडी छात्रावास में महिला स्वास्थ्य शिविर एवं व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने नियमित स्वास्थ्य जांच और आत्म-देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. अर्पिता राज, डॉ. शांति चौधरी महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. जया कपूर, प्रो. इंद्राणी मुखर्जी, डॉ. गुरपिंदर कुमार, डॉ. रजनी गोस्वामी आदि मौजूद रहीं। इविवि एनएसएस की ओर संगोष्ठी में डॉ. अनामिका ने कहा कि यह दिवस महिला अधिकारों, समानता और लैंगिक न्याय के लिए एक वैश्विक उत्सव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.