सीवान, जून 21 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम मुड़ा गांव में आपसी पारिवारिक विवाद मे हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी रामायण यादव का पुत्र बृज यादव, बृज यादव की पत्नी रामवती देवी, झमन यादव की पत्नी बिगन देवी, जमन यादव का पुत्र मनोज यादव व संतोष यादव शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...