रामपुर, जुलाई 19 -- भारतीय किसान यूनियन असली ने अपने युवा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम को संगठन से निष्कासित कर दिया है। उनके स्थान पर सुगर सिंह उर्फ राजेंद्र को कमान सौंपी है। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष वीर सिंह उर्फ रिंकू चौधरी के आवास पर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें कई पदों पर मनोनयन कर संगठन का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजबाला राजपूत को सौंपी गई। इसके अलावा दिनेश यादव को जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह को जिला महासचिव, चौधरी हरिराज सिंह को तहसील अध्यक्ष और डालचंद्र यादव को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नए पदाधिकारियों का फूल-मालाएं डालकर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.