रिंकू झा, मई 11 -- बिहार में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं हंसमुख होती है। राज्य की 65%महिलाएं नियमित रूप से दो से तीन घंटे हंसी-मजाक में बिताती हैं। इस दौरान अगर कोई मानसिक तनाव होता है तो भी वो उसे आसानी से सुलझा लेती हैं। वहीं पुरुषों की बात करें तो 35 फीसदी ही पुरुष ही हंसमुख होते हैं। ये आधा घंटा हंसने पर या हंसी-मजाक के मूड में होते हैं। यह अध्ययन मार्च में राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया है। इसमें राज्य के 507666 लोग शामिल थे। इनमें 30 लाख 50 हजार महिलाएं थीं। अध्ययन में 15 साल के किशोर-किशोरियों से लेकर 50 साल तक आयुवर्ग के लोग शामिल रहे। सबसे ज्यादा 30 से 45 साल तक की महिलाएं हंसमुख हैं। इस उम्र की अधिकतर महिलाएं नौकरीपेशा या गृहिणी हैं। अध्ययन में 20 लाख से अधिक महिलाओं ने हंसमुख रहने का कारण बच्चों को बताया। अप्रैल में ...