वाराणसी, जनवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। केरल की महिला टीम ने लगातार छठी बार नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को खेले गए फाइनल में केरल ने कड़े संघर्ष में रेलवे को 3-2 सेटों से हराया। पुरुषों के वर्ग में रेलवे ने केरल को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में कांटे की टक्कर रही। पहले सेट में हारने के बाद केरल की टीम ने वापसी की। इसके बाद दो सेट जीत लिए। रेलवे ने चौथा सेट जीता, इस तरह 2-2 की बराबरी हो गई। निर्णय के लिए पांचवां सेट खेला गया। यह सेट केरल ने आसानी से जीत लिया। पुरुष वर्ग में केरल की टीम ने रेलवे को टक्कर दी, लेकिन बराबरी का खेल नहीं दिखा। अटैक, ब्लॉक, सर्विस के जरिये अंक बटोरने में रेलवे हर सेट में आगे रही। बीच में एक-दो बार केरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.