पटना, अप्रैल 1 -- भोजपुर के तनिष्क शोरूम, पटना के दानापुर स्थित के जीवा ज्वेलरी और पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में हुए करोड़ों रुपये के आभूषण लूटकांड में अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता रही है। इन लूट कांडों की साजिश पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह उर्फ ओमकार नाथ सिंह और चंदन सिंह उर्फ प्रिंस ने रची थी। बिहार पुलिस इनको रिमांड पर बिहार में लाकर पूछताछ करेगी। मंगलवार को बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक तीन आरोपितों का इनकाउंटर हुआ है, जिनमें एक आरोपित चुनमुन झा की मौत हो गई है, जबकि दो आरोपित विशाल कुमार और कुणाल कुमार घायल अवस्था में गिरफ्तार हुए हैं। इसके अतिरिक्त 13 अन्य अभियुक्तों को पटना, वैशाली, भोजपुर समेत देश के छह अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.