सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के ठाकुरटोली निवासी अक्षत कुमार नामक युवक की मौत पुरी के समुंद में डूब कर हो गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। बताया गया कि अक्षत स्व राजु प्रसाद का एकलौता बेटा था और रांची में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी क्रम में अक्षत अपने कुछ दोस्तो के साथ पुरी घुमने गया था। पुरी में समुंद्र में नहाने के क्रम में अक्षत समुंद्र के गहरे पानी में डूब गया। इधर घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने समुंद्र से अक्षत के शव को बाहर निकाला। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद अक्षत के परिजन भी पुरी के लिए रवाना हो गए है। घटना की सूचना मिलने पर जिले में भी शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...