बागपत, फरवरी 8 -- बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियां जोरों के साथ की जा रही है। मंदिर पर साफ-सफाई और बेरिकेटिंग लगाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर 14 से 16 फरवरी तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों शिवभक्त और कावंड़ियों की भीड़ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़ेगी। मेले को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही है। मंदिर के आने-जाने वाले रास्तों पर दर्जनों कर्मचारी साफ-सफाई के कार्य में लगे हुए है। इसके अलावा मंदिर पर बेरिकेटिंग, साज-सज्ज़ा, रंगाई-पुताई का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा का कहना है कि इस बार मेले में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कॉरिडॉर का निर...