बागपत, फरवरी 14 -- बालैनी। पुरा गांव के भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार से तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू हो गया। मेले के पहले दिन हजारों शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों शिवभक्त और कांवड़िये मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुरा गांव स्थित ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रावणी और फाल्गुनी मेला लगता है। जिसमें लाखों की संख्या में कावंड़िये और शिवभक्त भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करते है। शनिवार से महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू हो गया। मंदिर पर कांवड़ियों और शिवभक्तों का आना शुरू हो गया है। पुरा गांव का माहौल शिवमय हो गया है। गांव मे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.