प्रयागराज, मई 29 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल क बैठक गुरुवार को होटल यश पदम में हुई। व्यापारियों ने चौक और उसके आसपास की बाजारों में पार्किंग के न होने पर चिंता जताई। जिसकी वजह से ग्राहक व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाना पसंद नहीं करते है। व्यापारियों ने कहा कि अगर मोती पार्क, अजंता पार्क व एंग्लो बंगाली के मैदान के कुछ हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। इतना ही नहीं ई रिक्शा को कलर कोड ना किए जाने पर भी व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों ने अग्रसेन चौराहे का सौंदर्यीकरण करने की मांग प्रशासन से की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अग्रवाल समाज के होने वाले चुनाव में मुरारी लाल अग्रवाल व डॉ. नीरज अग्रवाल की टीम को समर्थन दिया। उम्मीद भी जताई कि ये टीम व्यापार मंडल के साथ रहकर व्यापारी हितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.