गंगापार, अक्टूबर 16 -- पुराने विवाद आधा दर्जन आरोपियों ने मारपीट, गालीगलौज व दरवाजे पर आकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बघौराखवासान गाँव निवासी शिव शंकर बिंद ने थाने में तहरीर दी कि उनका भतीजा रोशनलाल बिंद खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे विकास बिंद व सूरज बिंद उसे गालियाँ देते हुए मारने लगे। रोशन लाल जान बचाकर किसी तरह भागा और घर पहुँच कर 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आयी तो आरोपी भाग गए। पुलिस के जाने के बाद पड़ोसी विकास बिंद, सूरज बिंद, रामनाथ बिंद, जगन्नाथ बिंद, लाल बहादुर बिंद, संत राजी, पानकली, मनोरा देवी लाठी, डंडा, राड लेकर दरवाजे पर आ गये और गालियाँ देते हुए दरवाजे पर रखे कीमती सामान तोड़ने फोड़ने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.