अमरोहा, अप्रैल 19 -- पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। शोर होने पर जमा हुई भीड़ ने किसी तरह विवाद शांत कराया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जलाल नगर में शुक्रवार को शान मोहम्मद अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर मौजूद था। आरोप है कि तभी उसके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने घर में घुसकर शानू, उसकी पत्नी रिहाना, पुत्रवधु नाजिया बानो व अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामले में शान मोहम्मद की ओर से उमर, अमन, फुरकान के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.