छपरा, नवम्बर 3 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव के नंदलाल सिंह के टोला में सोमवार की सुबह पुराने विवाद को लेकर संजय सिंह के पुत्र राज कुमार सिंह को घायल कर दिया गया। आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है।। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और अपर थानाध्यक्ष विपुल कुमार, एसआई अभिनंदन कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल की। जख्मी राज कुमार सिंह को उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जांच में पुलिस को ज्ञात हुआ कि राज कुमार सिंह और दूसरे पक्ष के बीच पूर्व से छेड़खानी और मारपीट से संबंधित विवाद चल रहा था। इस संबंध में दाउदपुर थाने में दो कांड दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.