कानपुर, फरवरी 8 -- चकेरी। टटियन झनाकां में एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद में आरोपितों ने घर मे घुसकर महिला से मारपीट की। साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाए। पीड़िता ने चकेरी थाने में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चकेरी के टटियन झनाकां निवासी रेनू वर्मा के अनुसार, एक फरवरी की शाम को पुराने विवाद के चलते रोहित, अमित, गणेश और मुन्नू उनके घर मे घुस आए और पीड़िता को अकेला पाकर मारपीट की। लोगों के जमा होने पर आरोपित उस समय भाग गए। लेकिन, उसी रात को दोबारा घर के बाहर आए और घर पर ईंट-पत्थर चलाकर धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.