बांका, फरवरी 17 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के लकरदमगिया गांव के समीप रविवार रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने तथा उसके ट्रैक्टर को खाई में फेंक देने का मामला सामने में आया है। घटना को लेकर पीड़ित थाना क्षेत्र के कड़वामारनी गांव निवासी राजू मंडल के पुत्र सदानंद मंडल ने सोमवार को कटोरिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें बताया है कि रविवार रात आवेदक थाना क्षेत्र के तरीपर गांव से धान कूटकर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लकरदमगिया के पास पहले से घात लगाए तरीपर निवासी सुनील तांती समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने आवेदक को रोक लिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व हुए आपसी विवाद को लेकर आरोपित पहले से ही रंजिश रखे हुए थे। जैसे ही वह सुनसान स्थान पर पहुंचा, द...