देवघर, मार्च 8 -- जसीडीह। जसीडीह थाना अंतर्गत कोयरीडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने को लेकर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना को लेकर कोयरीडीह गांव निवासी पीड़ित प्रदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि जसीडीह से ऑटो में सवारी लेकर जा रहा था। उसी दौरान गांव के राजकुमार सिंह, नुनमणि सिंह, जयनारायण सिंह, दुर्गा सिंह, प्रमोद सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिघरिया और कोयरीडीह गांव के बीच सभी आरोपितों ने ऑटो रोक नोकझोंक करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। उस दौरान आरोपियों ने पॉकेट से सात सौ रुपए की छिनतई कर ली है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.