शामली, मार्च 23 -- पुराने विवाद को लेकर गांव जैनपुर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसके बाद लगभग एक दर्जन राउंड गोलियां भी चलीं। जिससे गांव में दहशत फैल गई, मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को काबू करते हुए मौके से लगभग चार लोगों को हिरासत में लिया है।वही घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। झगड़े का विडियो सोसल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। रविवार को क्षेत्र के गांव जैनपुर में ओम सिंह व सुरेंद्र सिंह दोनो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। मामले में दोनों पक्षों से गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना आनन-फानन में पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.