हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता गौला खनन वाहनों की फिटनेस फीस में हुई वृद्धि से डंपर मालिकों में रोष है। उनका आरोप है कि परिवहन विभाग ने पुराने खनन वाहनों की भार क्षमता को भी बढ़ा दिया है। मामले में परिवहन विभाग व वन निगम अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष आरसी जोशी के नेतृत्व में डंपर मालिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आरटीओ कार्यालय में उप परिवहन अधिकारी जितेंद्र कुमार के माध्यम से परिवहन आयुक्त को ज्ञापन भेजा। इस दौरान आरसी जोशी ने कहा कि खनन वाहन साल में महज तीन-चार माह ही चलते हैं। ऐसे वाहनों की फिटनेस फीस Rs.25000 लिया जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। पहले से नुकसान झेल रहे डंपर मालिकों पर फिटनेस फीस से अतिरिक्त भार पड़ रहा है। डंपर कारोबारियों ने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.