गंगापार, फरवरी 12 -- गुरुवार को जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने बारा तहसील का औचक निरीक्षण किया। डीएम के औचक निरीक्षण से तहसील परिसर में कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। डीएम ने अधिकारियों को पुराने वादों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील परिसर का कायाकल्प करने के लिए प्रस्ताव देने का निर्देश एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने को दिया है। गुरुवार दोपहर अचानक डीएम प्रयागराज बारा तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। डीएम के पहुंचते ही अधिकारी और कर्मचारी इधर उधर दौड़ने लगे। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के न्यायालयों का गंभीरता से निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों को लंबित पुराने वादों का समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। आर के कार्यालय,अभिलेखागार, संग्रह विभाग सहित तहसील परिसर का निरीक्षण किया। डीएम प्रयागराज ने तहस...