भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद पुराने रजिस्टर में अपनी जमीन ढूंढ़ रहा है। जिला परिषद की जमीन पर कहीं सरकारी विभागों ने ही अतिक्रमण कर रखा है तो कहीं निजी लोगों ने हड़प ली है और जमाबंदी कराकर रसीद भी कटा ली है। अब परिषद अपनी जमीन निकलने के लिए अमीन और वकील हायर करेगा। ताकि वाजिब प्लेटफॉर्म पर दावेदारी कर जमीन वापस मिल सके। रजिस्टर की जांच में यह पाया गया कि वर्ष 1976-77 तक जिस जमीन का लगान जिला परिषद ने जमा किया है, वह सर्वेक्षण के बाद से रजिस्टर से गायब है। उस जमीन की अब तक खोज-खबर नहीं हुई। रजिस्टर की आरंभिक जांच करने वाले कर्मियों ने बताया कि पूरे जिले में करोड़ों रुपये की जमीन का वारा-न्यारा हो गया है। जिला परिषद की इस कवायद से तय है कि नए साल 2026 में जमीन को लेकर बोर्ड की बैठकों में बवंडर मचेगा और विवाद भी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.