बरेली, फरवरी 9 -- नवाबगंज। पांच करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सीसी रोड में पुराने डामर रोड के मलबे को मिक्स कर निर्माण कराया जा रहा है। जिससे लोगों में भारी गुस्सा है। इससे नाराज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री ने सड़क पर हो रहे निर्माण कार्य की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की है। पीडब्लूडी की ओर से पांच करोड़ से कस्बे के बाईपास तिराहे से कस्बे के बिजौरिया तिराहे तक डेढ़ किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इस रोड को साढ़े तीन मीटर चौड़ा बनाया जाने के साथ ही नाली का भी निर्माण होना है। इससे पहले इस सड़क पर डामर रोड बना हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार इस रोड का बेस पुराने डामर रोड को तोड़कर उसके पत्थरों को नए पत्थरों में मिक्स कर तैयार कर रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.