धनबाद, फरवरी 7 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी प्रबंधन द्वारा बेनीडीह साइडिंग में 4 और 5 नंबर फीडर ब्रेकर को बंद करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने शुक्रवार को स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेनीडीह में पुराने फीडर ब्रेकर के समीप प्रदर्शन कर रहे नेताओं का आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन एक साजिश के तहत दोनों पुराने फीडर बंद कर नया मोबाइल फीडर ब्रेकर लगा रहा है, जो सरासर गलत है। आरोप है कि कमीशनखोरी के चक्कर में अत्यधिक क्षमता वाले दोनों फीडरों को बंद कर कम क्षमता वाला मोबाइल फीडर लगाया जा रहा है। इसके कारण पुराने फीडर में कार्यरत लगभग 52 मजदूरों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। पुराने फीडर के समीप मजदूरों की सुविधा के लिए रेस्ट शेल्टर, पीने का पानी और पार्किंग आदि की व्यवस्था है। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने एक स्वर में क...