शामली, अप्रैल 28 -- शहर के दिल्ली रोड स्थित एक टायर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में लगी आग की सूचना पाकर फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची और घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दुकान में रखे लाखों रूपये के टायर जलकर खाक हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर नफीस की पुराने टायर की दुकान है। बताया जाता है कि कुछ दूरी पर स्थित राम रहीम बारातघर में रविवार को शादी समारोह था और शादी समारोह में आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान भीषण गर्मी में आतिशबाजी की कोई चिंगारी दुकान की छत पर रखे पुराने टायर में जा गिरी, जिससे टायरों ने आग पकड ली। इससे पहले कि कुछ कर पाते, आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। टायरों के जलने से काला धुआ निकलने लगा और आसपास मौजूद लोगों की मदद से नफीस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.