बांका, अगस्त 21 -- बांका, एक संवददाता। तेज़ आंधी व वर्षा की चपेट में एक घर का छत गिरने से घर के 3 बकरीयां की मालबे में दब कर मौत हो गई, वहीं मौजूद घर के एक बालक को पैर में चोट लगी है। मामला बांका प्रखंड के कर्मा पंचायत के मांझीयारा गांव की है। जहां मंगलवार देर रात को तेज़ आंधी व वर्षा हुई। जिसमें मांझीयारा गांव के मीणा देवी पति स्व. अनिन्दर पासवान अपने दो बेटे व बहू के साथ घर में रहती थी। जानकारी के मुताबिक रात के करीब ढाई बजे अचानक से छत नीचे गिर गया। जिससे घर की 3 बकरियों की मलबे में दब कर मौत हो गई। वहीं घर का एक सात वर्षीय बच्चा विराट कुमार, पिता राजकुमार पासवान का पैर चोटिल हो गया। ज्ञात हो कि, उक्त घर सन 1995 में सरकारी योजना में आवंटित राशि से बनवाई गई थी। जिसमें 2 कमरा बनवाया गया था। घर के सदस्यो ने बताया कि, घर पुराना व छत कमजोर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.