मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी संगठन विस्तार के लिये संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान आगामी एक मार्च तक चलेगा। अभियान के तहत जिला, प्रखंड, तथा पंचायत स्तर पर संगठन तैयार किया जाएगा। अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में कांग्रेजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुंगेर प्रभारी सि लखीसराय के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार, जमालपुर के पूर्व विधायक डा. अजय सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक पासवान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष एनामुल हक, प्रो. देवराज सुमन सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। जिला के पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिसमें जहां पुराने कांग्रेसियों को तरजीह दिया जाएगा, वहीं नए लोगों को भी अवसर प...