भागलपुर, मई 4 -- वरीय संवाददाता, भागलपुर नाथनगर के भुवालपुर पंचायत स्थित पुरानी सराय गांव के शिवालय में शुक्रवार को देवी पार्वती की नई मूर्ति स्थापित की गई। पुरानी मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के कारण यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गांव की हजारों महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकालकर गंगाजल लाया। मंदिर प्रांगण में विद्वान ब्राह्मण पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इस कार्यक्रम में गजाधर मंडल, समीर कुमार, पवन कुमार मंडल, महादेव मंडल, विजय, अजय, दीपक कुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने सहयोग दिया। मंदिर समिति के आचार्य नवल किशोर शर्मा ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.