एटा, जनवरी 1 -- एटा। एक बार फिर वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की एमसीएच विंग में पुरानी समस्याओं के बीच ओपीडी का संचालन शुरू हो गया है। वर्तमान में विंग के पेयजल, शौचालय की सुविधा के बिना ग्राउण्ड, प्रथम फ्लोर पर ओपीडी, आयुर्वेद, होम्योपैथी जिला अस्पताल, एनसीडी क्लीनिक, आयुष विंग ओपीडी का संचालन शुरू कराया गया है। एमसीएच विंग में ग्राउण्ड फ्लोर से लेकर पांचवी मंजिल तक पीने और साफ-सफाई के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। पानी न होने के कारण विंग में साफ-सफाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सफाई कर्मचारी कार्य के लिए पानी अन्यत्र से लेकर आते है। उसके बाद दोनों फ्लोर पर पोछा लगाये जाने का कार्य हो पाता है। पानी के अभाव में ही पुराने शौचालय बंद पड़े हुए है। डयूटी के दौरान मौजूद चिकित्सक, स्टाफ शौचालय की आवश्यकता पड़ने...