रांची, मार्च 8 -- रांची। वरीय संवाददाता अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा की ओर से शनिवार को पुरानी विधानसभा से नगर के मुख्य मार्ग से होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक सम्मान यात्रा निकाली गयी। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के चित्र से सजे वाहन के साथ इस यात्रा का उद्देश्य संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यात्रा दिन के करीब 12.30 बजे पुरानी विधानसभा से शुरू हुई, जो बिरसा चौक, हिनू चौक, सुभाष चौक, भीमराव आंबेडकर चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग आदि के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे। वे अपने हाथों में संविधान की रक्षा और इसके प्रति जागरुकता को बढ़ाने के लिए कई प्रकार के नारों से संबिधित तख्ती लिए हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान महासभा की ओर से मार्ग...