महाराजगंज, जुलाई 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जन-जन का साथ एक भगीरथ प्रयास के तहत लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बसंतपुर में जीवनदायिनी पुरानी रोहिन नदी के पुनरुद्धार का शनिवार को विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, डीएम संतोष कुमार शर्मा एवं सीडीओ अनुराग जैन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया और फावड़ा चलाकर पुनरुद्धार कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक ने कहा कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर ब्लॉक अंतर्गत रोहिन नदी पर बने बैराज से पूर्वांचल के किसानों की किस्मत चमक गई। मुख्यमंत्री ने बैराज का उद्घाटन किया था। रोहिन नदी पर बैराज लगभग 86 मीटर लंबा है और इसके दोनों तटों पर सिंचाई की व्यवस्था की गई है। 7,000 से अधिक हेक्टेयर खेती योग्य भूमि को सीधे लाभ मिलेगा। सिंचाई के साथ ही कृषि उत्पादन और क्षेत्रीय विकास को भी गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.