गौरीगंज, फरवरी 26 -- भादर। संवाददाता पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार नामजद व दो अज्ञात लोगों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बुधवार की सुबह रामगंज थाना क्षेत्र के पूरे जहान का पुरवा मजरे मंगरा निवासी मो. इफजान दूध देकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में प्राइमरी स्कूल के पास बाइक सड़क किनारे खड़ा करके वह एक परिचित से बातचीत करने लगा। तभी कार से पहुंचे उसके विपक्षी लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मो. इफजान की बाइक को धकेल कर उस पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इफजान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.