अमरोहा, जनवरी 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी जुबैर पुत्र कदीर अहमद की बुधवार देर शाम बुरी तरह पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह गांव निवासी मौसी के यहां खाना खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में दो युवकों ने रोककर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। जुबैर का कहना है कि लाठी के संग सरियों से उस पर प्रहार किया गया। पीड़ित बुरी तरह घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल को कोतवाली लेकर आए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। जुबैर का कहना है कि वह लकड़ी लादने का काम करता है। कुछ समय पूर्व गांव निवासी आरोपी ने उसे लकड़ी लादने के लिए बुलाया था, लेकिन उसने मना कर दिया था। कहा जा रहा है कि इसी रंजिश के तहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.