अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के डीहभियांव गांव के बरई का पूरा में पुरानी रंजिश में दलित युवक की तीन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके मुंह व नाक से खून निकलने लगा। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। डीह भियांव गांव निवासी दलित अनिरुद्ध पुत्र अखिलेश ने कोतवाली में दिए तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को वह आवश्यक कार्य से बरई का पूरा गांव में गया था। वहीं रास्ते में रोक कर बबलू पुत्र राम भवन, लनठु पुत्र राम धनी व राजेश पुत्र दयाराम निवासी डीह भियांव बरई का पूरा ने उसे घेर लिया और जाति सूचक गाली देते हुए लाठी डंडे से उस की पिटाई कर दी, जिससे उसकी नाक व मुंह से खून आने लगा और सर में भी गम्भीर चोट आयी। हल्ला गोहार पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.