लखीसराय, अप्रैल 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला वार्ड संख्या 10 में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश में दो पक्ष में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल में एक पक्ष से बड़ी पोखर वार्ड संख्या नौ निवासी विनोद मंडल की 45 वर्षीय पत्नी रेणु देवी एवं 17 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार एवं दूसरे पक्ष के वार्ड संख्या 10 निवासी कर को मंडल के 17 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष में होली के दिन भी मारपीट हुआ था। जिसे स्थानीय लोगों के पहल पर सुलह करा दिया गया था। बुधवार देर रात इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष में पुनः मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी...