गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़नी टोला परसौना में पुरानी रंजिश में एक युवक ने राजन निषाद पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजन के हाथ में गहरी चोट आई है। घायल राजन निषाद ने पीपीगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संबंधित युवक लंबे समय से उसे धमकाता था और आए दिन गाली-गलौज करता था। मंगलवार दोपहर बाद आरोपी उसके पास पहुंचा और कहासुनी के दौरान अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजन लहूलुहान हो गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार चल रहा है। इधर, पीपीगंज पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.