हरदोई, नवम्बर 13 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के पंचकोहरा गांव निवासी राकेश तिवारी ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र युवराज और 10 वर्षीय पुत्री विष्णु वार्षिक परीक्षा देकर कोथावां स्थित आदर्श करुणा विद्या मंदिर से घर लौट रहे थे। रास्ते में भट्ट पुरवा गांव के निकट गांव के ही आयुष शुक्ला ने दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बुरी तरह मारा पीटा और धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। राकेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि बच्चों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.