रुडकी, जनवरी 24 -- झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव में शनिवार को कुछ लोगों ने रंजिश के चलते एक युवक पर फावड़े और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इधर, पुलिस हमला करने वालों में से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक जावेद पुत्र इरफान और हमलावरों के बीच पिछले दिनों बच्चों की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। इस बीच जावेद बाहर रह रहा था। जो कि एक दो दिन पहले ही गांव आया था। शनिवार को दोनों पक्ष आपने सामने आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...