कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के कोटिया का पूरा निवासी रामचंद्र यादव ने बताया कि पांच नवम्बर को वह अपनी दुकान से बेटे पवन व भतीजे अंकित के साथ घर जा रहा था। गांव के समीप पड़ोसी सगे भाई महेंद्र पटेल, जितेंद्र उर्फ जीतू व इनके साथी सुनील मिल गए। सभी ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के साथ उसके बेटे और भतीजे को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.