शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के जनकापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने जमकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले आई। जानकारी के अनुसार, विवाद रविवार को हुआ। गांव के ही पड़ोसी ने राजबेटी पुत्री राम भजन (35), राजेश, सूरजपाल पुत्र गोकुल और बाबूराम (65) को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीट दिया। घटना की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचित किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर स्थिति वाले बाबूराम, सूरजपाल और राजबेटी को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.