मुंगेर, जून 29 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सफियासराय थानान्तर्गत गौरीपुर में पुरानी रंजिश में दो पक्ष में मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गौरीपुर निवासी महेन्द्र सिंह और पड़ोसी पीयूष उर्फ प्रांशू के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच प्रांशु, सत्यम सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार की रात महेंद्र सिंह के घर पहुंचे और घर के सदस्यों की लाठी डंडे से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। मारपीट में महेन्द्र, मंतोष एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है। घायल मंतोष ने बताया कि पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने घटना को अंजाम दिया। घर के सभी लोग घर में खाना खा रहे थे तभी अचानक पीयूष कुमार प्रांशु, सत्यम कुमार सहित अन्य लोग ने मिल...