पाकुड़, जून 10 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव के बगानपाड़ा में सोमवार को दो पक्षों के बीच जम कर पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में वर्षों से विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद शनिवार को ही मुफस्सिल पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाना बुला कर आपस में समझौता करने को कहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को गांव में ही समझौता किया जा रहा था। इसी समझौते दौरान विवाद हो गया। पहले हाथापाई हुई फिर लाठी-डंडा चला। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। दो पक्षों में पथराव होने के कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.