कौशाम्बी, मई 2 -- एयरपोर्ट थाने के चिरला मुंजप्ता गांव में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने अधेड़ के घर पर चढ़ कर फायर झोंक दिया। गोली का छर्रा लगने से अधेड़ लहूलुहान हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। चिरला मुंजप्ता गांव निवासी रमेश सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। इसी को लेकर उनका गांव के ही एक परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम वह घर के सामने पिता राम अवध सिंह, ऋषिकेश सिंह और योगेंद्र सिंह के साथ बैठे थे। इसी दौरान असलहों से लैस चार लोग पहुंचकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली चला दी। गोली का छर्रा योगेंद्र सिंह के बाएं कंधे के नीचे धंस गया। इससे वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.