सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। मानपुर इलाके में दबंगों ने परिवार को धमकी देने के दो दिन बाद सोते समय उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने पर पीड़ित परिवार किसी तरह भाग कर जान बचा पाया, लेकिन आग से हजारों का नुकसान हो गया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। मानपुर क्षेत्र के नकारा गांव निवासी दीपू ने दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि पड़ोसी सत्य प्रकाश व रिंकू से सहन की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर मुकदमें बाजी भी हो रही है। आरोप है कि 24 अक्तूबर को रात में वह परिवार सहित झोपड़ी में सो रहा था। तभी आरोपियों ने झोपड़ी में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर पीड़ित परिवार सहित निकल कर बाहर भागा। पीड़ित की चीख पुकार सुन...