कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के केवटरहा में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने अधेड़ को पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केवटरहा (कटरी) निवासी टिर्रा निषाद ने पश्चिमशरीरा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पड़ोसी बेचई से पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि 13 सितंबर की शाम को वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान बेचई के लड़कों ने उसको गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका उसने विरोध किया तो बेचई के लड़के मंगल, फूलचंद्र व गंगा ने उसको घेरकर जमकर पीटा। लाठी-डंडा से पीटने पर उसको कई चोटें आई। खून से उसको लथपथ कर दिया गया था। परिजनों ने उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इलाज क...